Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरुणाचल के विकास में पूरा सहयोग देगा केंद्र : मोदी

हमें फॉलो करें अरुणाचल के विकास में पूरा सहयोग देगा केंद्र : मोदी
, सोमवार, 25 जुलाई 2016 (08:25 IST)
ईटानगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार इस पूर्वोत्तर राज्य के विकास में पूरा सहयोग देगी।
                
राज्य की बागडोर संभालने के चंद दिनों बाद श्री पेमा रविवार को श्री मोदी से मिलने नई दिल्ली के सात रेसकोर्स रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास पर गए। 
                
दोनों के बीच लगभग 30 मिनट तक वार्तालाप हुआ। श्री मोदी ने श्री पेमा को सलाह दी कि वह अरुणाचल प्रदेश को ऑर्गेनिक राज्य बनाने की दिशा में जरूर काम करें और पर्यटन क्षेत्र पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने डिजीटल गवर्नेंस और पनबिजली परियोजना पर भी जोर दिया।
 
श्री मोदी ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क,रेल और वायु मार्ग से संपर्क जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में राज्य के विकास के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।       
         
श्री पेमा ने प्रधानमंत्री का ध्यान राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि राज्य के चार जिलों चांगलांग, लोहित, नामसाई और लोअर दिबांग घाटी के 24 से अधिक गांव बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। 
 
उन्होंने श्री मोदी से अनुरोध किया वह बाढ़ से हुई क्षति के तत्काल आकलन के लिए एक अंतर मंत्रालयी टीम को तत्काल भेजें। उन्होंने श्री मोदी को संभवत: आगामी अक्टूबर या नवंबर में अरुणाचल आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार किया।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल ने कहा- यह 'कौरवों-पांडवों' के बीच का धर्म युद्ध है