Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड के वो 7 सितारे जिन्हें हुई है जेल...

हमें फॉलो करें बॉलीवुड के वो 7 सितारे जिन्हें हुई है जेल...
, बुधवार, 6 मई 2015 (19:32 IST)
बॉलीवुड अभिनेताओं का जेल जाना कोई नई बात नहीं है। सलमान खान के पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स को जेल की हवा खानी पड़ी है। अंतर सिर्फ इतना रहा है कि कुछ स्टार्स को गंभीर अपराध के लिए तो किसी को छोटे-मोटे अपराध के लिए जेल जाना पड़ा। चलिए ऐसे ही 7 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में हम आपको बताते हैं, जिन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।     
1. संजय दत्त : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को अपने घर में हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें ये हथियार किसी आतंकवादी संगठन ने रखने के लिए दिए थे। उन्होंने जमानत मिलने से पहले 18 महीने जेल में बिताए। 2013 में उन्हें फिर से जेल में भेजा गया और वे अभी पुणे की यरवदा जेल में अपनी सजा भुगत रहे हैं।       

2. सलमान खान : सलमान खान को 6 मई 2015 को हिट एंड रन मामले में मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। सलमान खान ने वर्ष 2002 में सड़क के किनारे फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर अपनी एसयूवी गाड़ी चढ़ा दी थी, जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।      
 
3. सैफ अली खान : एक होटल में डिनर करते वक्त सैफ अली खान को पास में बैठे व्यक्ति का बात करना पसंद नहीं आया और उन्होंने उसे चुप हो जाने के लिए कहा, लेकिन वह व्यक्ति चुप नहीं हुआ। सैफ अली ने अपनी हीरोगिरी दिखाते हुए उसकी नाक पर घूंसा जड़ दिया, जिससे उस व्यक्ति की नाक से खून बहने लगा। बाद में पुलिस ने सैफ अली खान को गिरफ्तार किया और उन्हें पूरी रात पुलिस थाने में बितानी पड़ी थी।  
webdunia

4. मोनिका बेदी : मोनिका बेदी के साथ यह घटना तब घटी जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर जमाना शुरू ही किए थे। मोनिका को पुर्तगाल में फर्जी पासपोर्ट के साथ प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया था। उन्‍हें बाद में पता चला कि जिस अबू सलेम के साथ वह पुर्तगाल आई थीं, वह भारत के भगौड़ा गैंग का सदस्य था। 
 
अबू सलेम के प्रेमजाल में फंसकर वह पुर्तगाल आ गई थीं। बावजूद इसके उन्हें पुर्तगाल में सजा सुनाई गई और बाद में पुर्तगाल से उन्हें भारत भेज दिया गया, जहां उन्हें कुछ समय के लिए जेल में रखा गया।       
 
5. शाइनी आहूजा : शाइनी आहूजा ने 2006 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और वे 2006 में ही अपनी करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचते नजर आए, जब उन्हें उसी साल फिल्म फेयर में बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
 
लेकिन जल्द शाइना आहूजा के बुरे दिन आ गए। जब उन्हें उनकी नौकरानी के साथ बलात्कार के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया गया और 27 दिन के लिए जेल पहुंचा दिया गया। हालांकि उनकी नौकरानी ने बाद में केस वापस ले लिया, लेकिन उस केस की वजह से एक्टर को खूब फजीहत झेलनी पड़ी और उनका करियर डाउनफाल की ओर चला गया। 

6. मधुर भंडारकर : बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर मधुर भंडारकर महिलाओं पर आधारित कई अच्छी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें 'चांदनी बार', 'सट्टा', 'पेज 3' और 'ट्रैफिक सिग्नल' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन पर एक नई एक्ट्रेस के साथ रेप करने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में कोर्ट ने सबूत के अभाव में उन्हें छोड़ दिया था। 

7. फरदीन खान : फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के लिए बॉलीवुड कोई ज्यादा बेहतर नहीं रहा। 1998 में 'प्रेम अगन' फिल्म से बॉलीवुड के करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन खान को 2001 में कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्‍हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi