Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बीफ उत्सव पर बवाल, केरल हाउस में घुसे गौरक्षक

हमें फॉलो करें बीफ उत्सव पर बवाल, केरल हाउस में घुसे गौरक्षक
नई दिल्ली , शुक्रवार, 2 जून 2017 (07:51 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय राज्य में हाल में आयोजित बीफ उत्सव का विरोध करने के लिए एक गौरक्षक समूह के कुछ सदस्य केरल हाउस में जबरन घुस गए।
 
पशु बाजारों में वध के लिए मवेशियों के क्रय-विक्रय पर रोक के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ केरल के विभिन्न हिस्सों में 'बीफ फेस्ट' आयोजित किए गए हैं।
 
राज्य में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक बछड़े को सार्वजनिक तौर पर काट दिया था। राज्य में मुख्य तौर पर बीफ खाने वालों की संख्या काफी अधिक है।
 
पुलिस ने बताया कि खुद को भारतीय गौरक्षक क्रांति का सदस्य बताने वाले 12-14 लोग यहां केरल हाउस में घुस गए और उन्होंने गाय का दूध बांटना शुरू कर दिया। वे कह रहे थे कि उन्हें अनुमति की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे धर्म के अनुसार काम कर रहे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका अलग