Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

32 ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी तक निरस्त

हमें फॉलो करें 32 ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी तक निरस्त
गोरखपुर , शनिवार, 10 दिसंबर 2016 (22:56 IST)
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने उत्तर भारत में पड़ रही कडाके की ठंड एवं घने कोहरे के कारण ट्रेन परिचालनिक में आ रही कठिनाइयों के कारण 32 सवारी गाड़ियों का संचालन 11 दिसंबर से आगामी 10 फरवरी तक निरस्त करने का निर्णय लिया है।
      
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि गाड़ी संख्या 55126 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी, 55129 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी, 55133 बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, 55134 वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी, 55159 औड़िहार-जौनपुर सवारी गाड़ी, 55160 जौनपुर-औड़िहार सवारी गाड़ी, 55167 दुरौधा-सीवान सवारी गाड़ी, 55168 सीवान-दुरौधा सवारी गाड़ी, 55169 दुरौधा-सीवान सवारी गाड़ी, 55170 सीवान-दुरौधा सवारी गाड़ी, 55163 औड़िहार-शाहगंज सवारी गाड़ी, 55164 शाहगंज-औड़िहार सवारी गाड़ी, 75103 फेफना-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, 75104 वाराणसी सिटी-फेफना सवारी गाड़ी, 55541 हाजीपुर-बथुआ बाजार सवारी गाड़ी, 55542 बथुआ बाजार-हाजीपुर सवारी गाड़ी, 55017 छपरा-मऊ सवारी गाड़ी, 55018 मऊ-छपरा सवारी गाड़ी, 55037 बुढवल- सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी, 55038 सीतापुर सिटी-बुढवल सवारी गाड़ी, 05105 गोरखपुर-बस्ती विशेष गाड़ी, 05106 बस्ती-गोरखपुर विशेष गाड़ी, 55079 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55082 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, 55071 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55074 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, 55029 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55042 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, 55109 थावे-सीवान सवारी गाड़ी, 55110 सीवान-थावे सवारी गाड़ी, 55055 गोरखपुर-कप्तानगंज सवारी गाड़ी और गाड़ी संख्या 55056 कप्तानगंज-गोरखपुर सवारी गाड़ियां 11 दिसंबर से आगामी 10 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
      
उन्होंने बताया कि संरक्षित और सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रेनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। ट्रेन चालकों को ट्रेन नियंत्रित कर चलाने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 प्रतिशत से नहीं हुआ चयन, मौत को लगाया गले