Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज ठाकरे ने शिवसेना, भाजपा को बताया 'लुटेरा'

हमें फॉलो करें राज ठाकरे ने शिवसेना, भाजपा को बताया 'लुटेरा'
ठाणे , शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (22:19 IST)
ठाणे। भाजपा को 'धोखेबाज' बताए जाने के एक दिन बाद महाराष्ट्र निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को शिवसेना एवं भाजपा को ‘लुटेरा' बताया। उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा ने कल्याण डोम्बीवली नगर निगम (केडीएमसी) को लूटा है।
 
राज ने जिले के डोम्बीवली में कहा, पिछले तीन बार से वे (शिवसेना-भाजपा) आए और जनादेश मांगा तथा आपने उन्हें दिया। अब आप देख लीजिए कि आपको बदले में क्या मिला, केवल अराजकता और पूर्ण अव्यवस्था। उल्लेखनीय है कि केडीएमसी के चुनाव एक नवंबर को होंगे।
 
राज ने सवाल किया, इस बार में वे आपके पास जनादेश मांगने आए हैं। आपको तय करना है कि क्या आपको वे चाहिए (शिवसेना-भाजपा) या विकास। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एवं शिवसेना ने कल्याण और डोम्बीवली में सब कुछ खराब कर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi