Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान में CM पर दंगल : अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों को सौंपे 5 नाम

हमें फॉलो करें Ashok Gehlot
, सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (17:05 IST)
जयपुर। Rajasthan Political Crisis : एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान कांग्रेस में फूट दिखाई दे रही है। दिल्ली से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के सामने कल जयपुर में कांग्रेस विधायकों की नाराजी चली और बैठक नहीं हो पाई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) गुट के विधायक इस्तीफा देने के लिए स्पीकर सीपी जोशी के घर पहुंच गए थे। गहलोत गुट को मुख्यमंत्री पद पर सचिन पायलट मंजूर नहीं। इस बीच खबरें हैं कि अशोक गहलोत ने मुख्‍यमंत्री पद के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को 5 नाम सौंपे हैं।
 
सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा, हरीश चौधरी और भंवर सिंह भाटी के नाम गहलोत ने पर्यवेक्षकों को सौंपे हैं। 
 
हालांकि खबरे हैं कि आखिरी फैसला सोनिया गांधी ही लेंगी। एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। वे उन्हें राजस्थान कांग्रेस संकट से जुड़ी सारी रिपोर्ट सौंप दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिलकिस एकजुटता पदयात्रा : यात्रा से पहले सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे समेत 4 लोग हिरासत में