Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान के माउंट आबू में सर्दी

हमें फॉलो करें राजस्थान के माउंट आबू में सर्दी
जयपुर , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (18:03 IST)
जयपुर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट के कारण प्रदेश में हल्की सर्दी शुरू हो गई है।

राज्य में एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा।

 
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार राज्य के मैदानी इलाके चुरू और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से हल्की सर्दी का अहसास होने के साथ ही इन सभी स्थानों पर रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान ज्यादातर स्थानों पर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi