Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रामपाल के आश्रम में मिले घातक हथियार

हमें फॉलो करें रामपाल के आश्रम में मिले घातक हथियार
, शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (15:51 IST)
हिसार। सतलोक आश्रम में जारी तलाशी अभियान के दौरान तरह-तरह के खुलासे हो रहे हैं। स्वयंभू संत रामपाल इस आश्रम से पुलिस ने काफी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार से आश्रम में सर्च अभियान शुरू किया है। 
 
पुलिस ने तलाशी के लिए सतलोक आश्रम को छह सेक्टरों में बांट है। पहले पुलिस तीन सेक्टरों को खंगालने में लगी है। रामपाल के घर की बाद में तलाशी ली जाएगी। प्रशासन ने आसपास के गांवों की एक लोकल कमेटी भी तैयार की है जो सर्च अभियान में पुलिस की मदद कर रही है।
 
पुलिस को शुक्रवार को तलाशी के दौरान 10 दुनाली बंदूक, एक पिस्टल और 23 बारह बोर के कट्टे मिले हैं। हालांकि पिस्टल लाइसेंसी बताई जा रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi