Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाबालिग लड़की का भाइयों पर रेप का आरोप

हमें फॉलो करें नाबालिग लड़की का भाइयों पर रेप का आरोप
नई दिल्ली , शुक्रवार, 6 मार्च 2015 (22:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में आज एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने रिश्ते के भाइयों पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसने कहा कि आरोपी पिछले कुछ समय से उसके साथ ऐसा कर रहे थे।
पुलिस ने कहा कि 17 साल की लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों में एक नाबालिग लड़का भी है।
 
हालांकि आरोपियों के परिवार के लोगों ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद की वजह से लड़की पर गलत शिकायत दायर करने के लिए दबाव डाला गया।
 
लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके ममेरे भाइयों ने पिछले कुछ हफ्तों में उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसने अपने बड़े ममेरे भाई पर मोबाइल फोन में पूरी घटना की रिकार्डिंग करने और उसे ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया।
 
लड़की ने जब अपनी मां को घटना की जानकारी दी तब घटना का पता चला। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) विक्रमजीत ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi