Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

65 वर्षीय वृद्ध ने किया बच्ची से बलात्कार

हमें फॉलो करें 65 वर्षीय वृद्ध ने किया बच्ची से बलात्कार
संत कबीर नगर , मंगलवार, 21 अप्रैल 2015 (22:42 IST)
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में एक बुजुर्ग स्कूल वाहन चालक को छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गत शुक्रवार को कक्षा एक की छह वर्षीय छात्रा स्कूल के वाहन से घर वापस लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में वाहन चालक सुभाष तिवारी (65) ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के घर लौटने पर परिजन को कुछ शक हुआ। पूछने पर बच्ची से अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। इस पर वे लड़की को डॉक्टर के यहां लेकर गए तो उससे बलात्कार का पता लगा।

सूत्रों ने बताया कि परिजन की तहरीर पर आज मुकदमा दर्ज करके आरोपी स्कूल वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi