Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रधानाचार्य ने किया 15 वर्षीय स्कूली छात्रा से बलात्कार

हमें फॉलो करें प्रधानाचार्य ने किया 15 वर्षीय स्कूली छात्रा से बलात्कार
मुजफ्फरनगर , रविवार, 26 अप्रैल 2015 (23:39 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 15 वर्षीय एक लड़की से उसके स्कूल प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
 
छठी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दिनेश कुमार नाम के प्रधानाचार्य ने कल स्कूल खत्म होने के बाद कुछ काम के बहाने उससे रूकने के लिए कहा था और फिर उसके साथ बलात्कार किया।
 
पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में वारदात हुई कुमार उस निजी स्कूल का मालिक भी है। उसने घटना के बार में किसी को बताने पर लड़की को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
 
घर पहुंचने पर लड़की ने आपबीती अपने माता-पिता को सुनाई जिसके बाद इस बाबत पुलिस में शिकायत की गई।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोस्को कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi