Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार

हमें फॉलो करें नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार
प्रतापगढ़ (उप्र) , गुरुवार, 28 मई 2015 (22:27 IST)
प्रतापगढ़ (उप्र)। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी को उसका चचेरा भाई आलोक मिश्रा बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
 
सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।
 
एमबीबीएस छात्रा ने की आत्महत्या : बरेली (उप्र) में एसएमआरएस मेडिकल कॉलेज की एक एमबीबीएस छात्रा ने आज फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
 
कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी उमेश सक्सेना ने बताया कि प्रियंका सिंह (22) ने 2012 में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। वह छात्रावास में रहती थी।
 
उन्होंने बताया कि आज सुबह प्रियंका नाश्ते और दोपहर के खाने पर नहीं आई तो मित्रों ने छात्रावास में जाकर उसके कमरे में देखा। प्रियंका पंखे से लटकी मिली, जिसके बाद तत्काल वार्डन को सूचना दी गई।
 
पुलिस अधीक्षक (देहात) ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi