Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैवानियत, रेप के बाद गुप्तांग में नुकीला पत्थर डाला

हमें फॉलो करें हैवानियत, रेप के बाद गुप्तांग में नुकीला पत्थर डाला
, शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015 (18:23 IST)
हरियाणा रोहतक में हुए दुष्कर्म कांड ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्मियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। युवती से न केवल दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके गुप्तांगों में नुकीला पत्थर डाल दिया गया। उसे मारने से पहले कई चीजों को भी शरीर में घुसा दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के गुदे से डॉक्टरों को नुकीला पत्थर भी मिला। यही नहीं युवती की बच्चेदानी में कंडोम भी मिले हैं। घटना के दो दिन बाद भी रोहतक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। अब पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन कर दिया है। रोहतक पुलिस ने सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है।
 
शव को जानवरों ने नोंचा :  चार फरवरी को रोहतक के बहुअकबरपुर गांव के खेतों में एक युवती का शव नग्न अवस्था में मिला था। शव की स्‍थिति बेहद खराब थी और ऊपरी भाग जानवरों ने नोच रखा था। इससे शव की पहचान करना संभव नहीं हुआ।
 
रोहतक पुलिस और फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पाई। तब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और शव को क्षतिग्रस्‍त करने का मामला दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवाया गया है।
 
नेपाल मूल की रहने वाली थी युवती : उसी दिन देर शाम को युवती की पहचान हुई तो पता चला कि युवती मूलरूप से नेपाल की रहने वाली थी। वह मंदबुद्धि थी और इलाज के लिए अपनी बहन के पास रोहतक की चिन्योट कॉलोनी में आई थी। वह गत एक फरवरी से लापता थी, जिसकी शिकायत पीजीआई पुलिस स्टेशन में भी दर्ज कराई गई थी।
 
युवती के परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि आखिर इस हैवानियत के पीछे कौन है। अब वे चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिले। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। (News18 से)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi