Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आठ साल की लड़की से खेत में बलात्कार

हमें फॉलो करें आठ साल की लड़की से खेत में बलात्कार
गाजियाबाद , बुधवार, 3 सितम्बर 2014 (09:19 IST)
गाजियाबाद। मसूरी इलाके में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय लड़की से उसके ही स्कूल में पढ़ने वाले एक 14 वर्षीय लड़के ने बलात्कार किया।
 
पुलिस ने कहा कि लड़की की मां के निधन के बाद वह अपनी चाची के साथ रहती है। लड़का 29 अगस्त को उसे फुसलाकर नजदीक के खेत में ले गया और उससे बलात्कार किया।
 
घर लौटने के बाद लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की जिसे उसे नजदीक के क्लीनिक ले जाया गया जहां मामला प्रकाश में आया। मसूरी थाने के बाहर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया।
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जगदीश शर्मा ने कहा कि लड़की की मदद से आरोपी लड़के की जल्द पहचान कर ली जाएगी। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi