Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैवानियत! कब्र में शव के साथ दुष्कर्म, तनाव

हमें फॉलो करें हैवानियत! कब्र में शव के साथ दुष्कर्म, तनाव
आगरा के फतेहपुर सीकरी में कब्र में महिला के शव से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब के नशे में शव के साथ दुष्कर्म किया। 
 
 पहली जनवरी की देर रात गांजे की चिलम और शराब  पीने के बाद उस पर शैतान सवार हो गया। उसे महिला  की लाश दफनाने का पता था, कब्रिस्तान पहुंच गया।

 कब्र खोदने के बाद लाश के पास बैठ शराब पी। फिर शव  के साथ दुष्कर्म करने के बाद कब्र को बंद कर अपने  खेत पर जाकर सो गया। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय  राजेंद्र दीक्षित अविवाहित है, उसने अपने जुर्म का  इकबाल कर लिया है। उसके खिलाफ रासुका की  कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी फतेहपुर सीकरी का ही  रहने वाला है। 
 
उल्लेखनीय है कि फतेहपुर सीकरी के लाल दरवाजा के कब्रिस्तान में महिला की कब्र खोदने के बाद शव निकालकर दुष्कर्म की हरकत से रविवार को सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस को बताया कि उसका खेत कब्रिस्तान से लगा है।
 
और भी शवों के साथ दरिंदगी की आशंका... पढ़ें अगले पेज पर...
 
 

और शवों के साथ दरिंदगी की आशंका : पिछले 15 साल से कब्रिस्तान के बराबर झोपड़ी डाल खेत में रहने वाले राजेंद्र दीक्षित पर शक है कि उसने लाशों के साथ भी तो दरिंदगी नहीं की, इसकी आशंका ने इलाके के लोगों की नींद उड़ा दी है।
 
इस तरह पता चला : कब्र में मिली पैंट को लेकर पुलिस इलाके के दर्जी के पास गई थी। उसने पुलिस को पैंट राजेंद्र दीक्षित के होने की जानकारी दी। बस्ती और राजेंद्र के परिवार ने भी इसकी पुष्टि की।
 
कब्र के बाहर और पैंट की जेब से पुलिस को बीड़ी बंडल मिला था। उक्त ब्रांड की बीड़ी राजेंद्र पीता है। पुलिस ने राजेंद्र को बीड़ी पीने को दी थी, उसने उतनी ही बीड़ी पीने के बाद छोड़ी जितनी घटनास्थल पर मिली थी।
घर की महिलाएं भी थीं परेशान... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 

घटनास्थल से डॉग स्क्वॉयड हर बार राजेंद्र के खेत की ओर जा रहा था। कब्रिस्तान और खेत के बीच लगी कंटीली झाड़ियों के चलते लौट आता था। इससे भी पुलिस का शक खेत में पड़ी झोपड़ी की ओर गया। वहां जाकर छानबीन के बाद कडिय़ां जुड़ती चली गईं।
 
शुरू से ही चरित्रहीन था, रात में घर में रुकने पर थी पाबंदी : राजेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटा है। चारों भाइयों की शादी हो चुकी है। 20 वर्ष उम्र में गलत संगत में पडऩे से उसकी शादी नहीं हो सकी। राजेंद्र ने बताया कि परिवार की महिलाओं ने रात में उसके घर ठहरने पर पाबंदी लगा रखी है। रोज शाम को घर से खाना भिजवा दिया जाता है। 15 वर्ष से वह खेत पर ही झोपड़ी डालकर रह रहा है।
 
राजेंद्र ने बताया कि वह चार साल पहले कश्मीरी बाजार रेड लाइट एरिया में पकड़ा गया था। तब पुलिस को रुपए देकर छूट गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi