Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा : दस वर्षीय बलात्कार पीड़िता का गर्भपात

हमें फॉलो करें हरियाणा : दस वर्षीय बलात्कार पीड़िता का गर्भपात
, रविवार, 21 मई 2017 (17:32 IST)
रोहतक। रोहतक में सौतेले पिता के कथित तौर पर बलात्कार के कारण गर्भवती हुई 10 वर्षीय लड़की का आज गर्भपात किया गया। वह पांच माह की गर्भवती थी। इससे पहले जिला अदालत ने मामले के फैसले को मेडिकल बोर्ड पर छोड़ दिया था।
 
पीजीआईएमएस रोहतक के डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया, प्रक्रिया :गर्भपात की: अब पूरी हो चुकी है। लड़की अब ठीक हो रही है। पीजीआईएमएस के मेडिकल बोर्ड ने 16 मई को बलात्कार पीड़िता के गर्भपात का निर्णय किया था।
 
यह घटना 14 मई को प्रकाश में आई  थी, जिसके बाद देशभर में इसकी निंदा हो रही है। पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उसका सौतेला पिता लंबे समय से उसका बलात्कार कर रहा था और किसी से इस बारे में बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुरू हुई भारत में बने आईफोन की बिक्री