Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियारों से हत्या

हमें फॉलो करें भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियारों से हत्या
, गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (19:27 IST)
उडुपी (कर्नाटक) गोरक्षा के एक जघन्य मामले में विहिप और बजरंग दल के कथित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को जख्मी कर दिया। हेबरी के नजदीक बुधवार रात भाजपा कार्यकर्ता का रास्ता रोककर उसकी हत्या की गई।
उडुपी के जिला पुलिस अधीक्षक केटी बालाकृष्णन ने कहा कि प्रवीण पुजारी (28) और अक्षय देवडिगा (20) को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरकर धारदार हथियारों से हमला किया, क्योंकि वे एक वाहन में तीन गाय लेकर जा रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि पुजारी की तुरंत मौत हो गई जबकि देवडिगा को ब्रह्मवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने कहा कि 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। उडुपी और दक्षिण कन्नड़ के तटीय जिलों में पिछले कुछ वर्षों से गोरक्षा के मामले चल रहे हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में भाजपा नेता अशोक जायसवाल की गोली मारकर हत्या