Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहित के वर्ल्ड रिकॉर्ड के पीछे मोदी का हाथ!

हमें फॉलो करें रोहित के वर्ल्ड रिकॉर्ड के पीछे मोदी का हाथ!
, शुक्रवार, 14 नवंबर 2014 (13:32 IST)
रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन में रिकॉर्ड 264 रनों की पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रिकॉर्ड के साथ ही रोहित सोशल मीडिया पर भी छा गए। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी की खबरों में नरेन्द्र मोदी की चर्चाएं भी होने लगी। राजनीतिक पार्टियों के नेता रोहित को बधाई देते हुए एक-दूसरे पर निशाना साधने लगे।




 
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने रोहित के इस रिकॉर्ड से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर मोदी के साथ रोहित की मुलाकात का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'रोहित शर्मा को अद्‍भुत प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई! उनकी प्रेरणा का स्रोत तो समझ में आ गया, अब राहुलजी भी अपने लिए सही आदर्श का चुनाव कर लें तो शायद उनके भी अच्छे दिन आ जाएं।     

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi