Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहतक में निर्भया कांड, दुष्कर्म के बाद कुचला सिर

हमें फॉलो करें रोहतक में निर्भया कांड, दुष्कर्म के बाद कुचला सिर
, रविवार, 14 मई 2017 (09:38 IST)
रोहतक। हरियाणा में निर्भया जैसा बर्बरता का मामला सामने आया है। रोहतक में शादी से मना करने पर एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या इतनी क्रूरता से की गई है कि लड़की की लाश पहचान में नहीं आ रही थी। मुलजिमों ने धारदार हथियार से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। लाश की पहचान छिपाने के लिए सिर भी कुचल दिया गया था।
घटना 9 मई की हैजब शहर के आईएमटी एरिया में लड़की की लाश बरामद मिली थी। रोहतक पुलिस के अनुसार लड़की ने एक व्यक्ति से शादी करने से मना किया था। इसके एक सप्ताह बाद लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच काफी बहस हुई और नाराज़ लड़की ने गुस्से में लड़के को एक थप्पड़ जड़ दिया। इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए लड़की के साथ गैंगरेप और उसका मर्डर किया गया।
 
घरवालों के मुताबिक उनकी बेटी एक फार्मा कंपनी में काम करती थी। 9 मई को पांच-छ: लोगों ने कंपनी के गेट से उसका अपहरण किया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की की मां ने कहा है कि आरोपी एक साल से लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था।
 
फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक मर्डर के बाद लड़की के शरीर को धारदार हथियार से काटा गया था। लड़की की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर भी कुचला गया। लड़की का अपहरण 9 मई को फार्मा कंपनी के गेट से हुआ था। इसके बाद उनकी मां ने पुलिस थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जब रोहतक पुलिस को आईएमटी इलाक़े में लाश मिली, तो लड़की के घरवालों को बुलाया गया। उन्होंने लाश की पहचान कर ली। खबरों के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल का परीक्षण