Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संघ कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपी हिरासत में

हमें फॉलो करें संघ कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपी हिरासत में
, मंगलवार, 23 मई 2017 (19:52 IST)
कन्नूर (केरल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को मंगलवार को यहां हिरासत में लिया गया। पिछले एक साल के दौरान सत्तारुढ़ माकपा और संघ के बीच कई बार संघर्ष हो चुका है।
 
पुलिस ने कहा कि वामपंथी विचारधारा वाले डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्य के अनूप (34) को आज सुबह यहां बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।
 
कन्नूर जिले के पय्यानूर कस्बे में 12 मई को कथित तौर पर वामपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा चूराकाड बीजू की हत्या के मामले में अब तक 5 लोगों को पकड़ा जा चुका है। पिछले एक साल के दौरान सत्तारुढ़ माकपा और संघ के बीच कई बार संघर्ष हो चुका है। बीजू पर 2016 में हुई माकपा कार्यकर्ता सीवी धनराज की हत्या का आरोप था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेटली की याचिका पर कोर्ट ने मांगा केजरीवाल से जवाब