Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सदानंद सिंह ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

हमें फॉलो करें सदानंद सिंह ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ
पटना , रविवार, 29 नवंबर 2015 (17:04 IST)
पटना। बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह को रविवार को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई गई।

राज्यपाल रामनाथ कोविन्द ने यहां राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में सिंह को 16 वीं विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। सिंह 15 वीं विधानसभा में भी प्रोटेम स्पीकर के पद पर थे।

सिंह नौंवी बार विधायक चुने गए हैं। बिहार विधानसभा का कल से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है जिसमें सभी नवनिर्वाचित 243 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

दो दिसम्बर को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद का चुनाव होगा जबकि राज्यपाल कोविन्द तीन दिसम्बर को विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi