Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिनेत्री सना खान, बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार

हमें फॉलो करें अभिनेत्री सना खान, बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार
, बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (16:41 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने सना खान और उनके बॉयफ्रेंड को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बिग बॉस में प्रतियोगी रह चुकी सना खान और उनके पति पर मारपीट का आरोप लगाया है।

खबरों के मुताबिक पूनम नाम की महिला ने आरोप लगाया कि सना खान और उनके बॉयफ्रेंड ने कल रात उनसे मारपीट की। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद सना खान को बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार ‍कर लिया गया। सना खान ने ‍सलमान की फिल्म जय हो में भी अभिनय किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi