Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेड़ से लटका मिला सरपंच का शव

हमें फॉलो करें पेड़ से लटका मिला सरपंच का शव
समस्तीपुर , रविवार, 19 मार्च 2017 (12:02 IST)
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव के निकट से पुलिस ने रविवार को पेड़ से लटका हुआ सरपंच का शव बरामद किया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर वासुदेवपुर गांव के निकट खेत से पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की अन्यत्र गला दबाकर हत्या करने के बाद यहां लाकर पेड़ पर लटका दिया गया है। शव की पहचान वासुदेवपुर ग्राम कचहरी पंचायत के सरपंच हरिशंकर भगत (30) के रूप में की गई है।
 
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रशांत किशोर को खोजो, 5 लाख पाओ....