Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 7 बाघ शावकों का जन्म

हमें फॉलो करें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 7 बाघ शावकों का जन्म
भोपाल , रविवार, 23 नवंबर 2014 (17:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 7 बाघ शावकों ने जन्म लिया है और इन्हें पहली बार 2 बाघिनों के साथ अलग-अलग स्थानों पर विचरण करते हुए देखा गया।
 
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक आरपी सिंह ने रविवार को बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 7 नए मेहमान आए हैं और इनमें से 4 शावकों को एक बाघिन ने जन्म दिया है, जबकि शेष तीनों को दूसरी बाघिन ने पैदा किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी सातों शावकों की फोटो एक पर्यटक द्वारा हाल ही में ली गई है।
 
सिंह ने बताया कि हमारा अनुमान है कि इन 7 शावकों के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अब बाघों की कुल संख्या लगभग 65 से 70 हो गई है। यह रिजर्व प्रदेश के होशंगाबाद, बैतूल एवं छिंदवाड़ा जिलों में लगभग 2,200 वर्ग किलोमीटर दायरे में फैला हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि इन नए शावकों के दिखने के बाद से इनकी सुरक्षा के मद्देनजर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi