Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसान से बोला शिवसेना विधायक, उल्टा लटकाकर पीटूंगा...

हमें फॉलो करें किसान से बोला शिवसेना विधायक, उल्टा लटकाकर पीटूंगा...
मुंबई , शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (08:04 IST)
मुंबई। शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के बाद अब पार्टी के विधायक नारायण पाटिल विवादों में घिर गए हैं। एक किसान का आरोप है कि पाटिल ने उसे धमकी दी थी।
 
किसान रोहिदास काम्बले ने बताया कि शिवसेना विधायक ने धमकी दी कि वह मुझे उल्टा लटकाकर पीटेंगे। काम्बले ने पाटिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पाटिल सोलापुर जिला में करमाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
किसान के आरोपों पर पाटिल ने कहा, 'मेरी कभी उन्हें धमकी देने की मंशा नहीं थी। मैंने उन्हें जो भी कहा वह अच्छी मंशा से कहा था।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जियो का समर सरप्राइज, रिचार्ज करने पर तीन महीने फ्री सर्विस