Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धर्मनिरपेक्ष लोग भाजपा की सरकार हटाएंगे : शिवपाल

हमें फॉलो करें धर्मनिरपेक्ष लोग भाजपा की सरकार हटाएंगे : शिवपाल
, गुरुवार, 3 नवंबर 2016 (17:37 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि आगामी पांच नवंबर को पार्टी के रजत जयंती समारोह में धर्मनिरपेक्ष नेताओं की मौजूदगी से देश में साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ संदेश जाएगा और बाद में सभी धर्मनिरपेक्ष लोग एकत्र होकर देश से भाजपा की सरकार को हटाएंगे।
शिवपाल ने कहा कि सपा की रजत जयंती समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम से पूरे देश में संदेश जाएगा। धर्मनिरपेक्ष नेता उत्तर प्रदेश में किसी भी कीमत पर भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे। सपा का यही लक्ष्य है।
 
उन्होंने दावा किया कि सपा 2017 में उत्तर प्रदेश में इससे भी बड़े बहुमत की सरकार बनाने जा रही हैं। मुख्यमंत्री की रथयात्रा और पांच नवम्बर के रजत जयन्ती समारोह के रूप में ऐसी दो शुरुआत के बाद हम सभी सेकुलर लोग एकत्र होकर देश से भाजपा की सरकार को हटाएंगे। 
 
शिवपाल ने बताया कि रजत जयन्ती कार्यक्रम में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, जनता दल यूनाइटेड के नेता शरद यादव, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह, हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी, राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी, बेनीप्रसाद वर्मा, किरणमय नंदा, जे एंथनी, रेवती रमण सिंह, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल होंगे।
 
यह पूछे जाने पर कि आज अखिलेश की रथयात्रा की शुरुआत के मौके पर पार्टी के तमाम बर्खास्‍त नेता शामिल थे और क्या पांच नवम्बर के कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा वैसे तो उन्हें नहीं आना चाहिए, लेकिन इतनी भारी भीड़ हो रही है कि हम उन्हें रोक नहीं सकते। हालांकि उनको चाहिए कि वे न आएं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वित्तमंत्री ने किया जीएसटी दरों का ऐलान