Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

107 साल के गायक अब्दुल राशिद खान का निधन

हमें फॉलो करें 107 साल  के गायक अब्दुल राशिद खान का निधन
कोलकाता , गुरुवार, 18 फ़रवरी 2016 (19:13 IST)
कोलकाता। प्रख्यात शास्त्रीय गायक उस्ताद अब्दुल राशिद खान की गुरुवार को वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। वे 107 वर्ष के थे।
 
परिजनों ने बताया कि वे गुरुवार सुबह बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि शव को दफनाने के लिए शुक्रवार को रायबरेली ले जाया जाएगा।
 
साल 2013 में पद्मभूषण से सम्मानित और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त राशिद खान पिछले 20 सालों से आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी से जुड़े थे।
 
चलने-फिरने में तकलीफ और उम्र संबंधी बीमारियों के बावजूद वे हाल तक सार्वजनिक प्रस्तुति देते रहे। उनके एक छात्र ने बताया कि उन्होंने बुधवार को भी अपने शिष्यों की कक्षा ली थी।
 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करने हुए कहा, प्रख्यात गायक और पद्भ भूषण अब्दुल राशिद खान के निधन से दुखी हूं। उन्होंने ट्वीट किया, देश ने संगीत की दुनिया का महान रत्न खो दिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi