Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती : सोनम कपूर

हमें फॉलो करें सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती : सोनम कपूर
, शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (20:11 IST)
मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वो किसी तरह की सेंसरशिप में विश्वास नहीं करतीं और उनका मानना है कि जब व्यक्तिगत पसंद की बात हो तो किसी तरह की रोक-टोक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती। हर किसी की अपनी पसंद होती है कि वो बुर्का पहनें या बिकिनी। यही बात धर्म, लैंगिक वरीयता, शिक्षा और शादी को लेकर उनकी पसंद पर भी लागू होती है। 
 
सेंसरशिप पर अपना नजरिया पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आप किसी पर जितनी रोक-टोक लगाएंगे, वो उतना ही ज्यादा बागी होता जाएगा। सोनम ने कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के मुताबित जीने का अधिकार होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि हम दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं इसलिए हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के हिसाब से जीने का अधिकार होना चाहिए। 
 
काम के मोर्चे पर 31 वर्षीय यह अभिनेत्री अपनी बहन की होम प्रोडक्शन 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी होंगी। इसके अलावा सोनम अक्षय कुमार के साथ आर. बालकी की अगली फिल्म में भी दिखेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोएडा में 4 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार