Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया गांधी अचानक इलाहाबाद पहुंचीं

हमें फॉलो करें सोनिया गांधी अचानक इलाहाबाद पहुंचीं
इलाहाबाद , शनिवार, 13 फ़रवरी 2016 (10:41 IST)
इलाहाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार वार शाम एक निजी यात्रा पर यहां पहुंचीं, जिससे पार्टी के स्थानीय नेता चकित रह गए।
 
सोनिया अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली से इलाहाबाद आईं। वह पिछले कुछ दिनों से रायबरेली के दौरे पर थीं।
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने कहा, 'हम आश्चर्यचकित रह गए, हालांकि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की एक टीम उनकी प्रस्तावित यात्रा को लेकर इस हफ्ते के शुरू में यहां आई थी।
 
उन्होंने कहा कि हमें बताया गया था कि बसंत पंचमी के दिन सुरक्षा समस्याओं के मद्देनजर उन्होंने अपना इलाहाबाद दौरा रद्द कर दिया है।
 
समझा जाता है कि उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल, जवाहर प्लेनेटेरियम और आनंद भवन संग्रहालय चलाने वालों से मुलाकात की। इन सभी का प्रबंधन उनकी अध्यक्षता वाला ट्रस्ट करता है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi