Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्टूडेंट वीजा पर आती हैं, दिल्ली में करती हैं देह व्यापार

हमें फॉलो करें स्टूडेंट वीजा पर आती हैं, दिल्ली में करती हैं देह व्यापार

कीर्ति राजेश चौरसिया

, शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (19:20 IST)
राजधानी दिल्ली में हाल ही में पकड़े गए एक सैक्स रैकेट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि दिल्ली के देह व्यापार की मंडी में कई विदेशी लड़कियां भी शामिल है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि ये लड़कियां स्टूडेंट वीजा पर भारत आती हैं फिर देह व्यापार को अपनी आजीविका का साधन बना लेती हैं। 
भारत की राजधानी दिल्‍ली में इन दिनों गोरी चमड़ी धड़ल्‍ले से बिक‍ रही है। जी हां राजधानी में पिछले कुछ सालों से विदेशी कॉलगर्ल्‍स या देह धंधे में संलिप्‍त विदेशी महिलाओं की तदाद में अप्रत्‍याशित इजाफा हुआ है। 
 
सीधे शब्‍दों में कहें तो विदेशी कॉलगर्ल्‍स दिल्‍ली में अपनी जड़ें मजबूती से फैला रही हैं। अभी हाल ही में दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान एक सेक्‍स रैकेट का खुलासा कर 6 विदेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया था।
 
गिरफ्तार की गईं लड़कियां उज्‍बेकिस्‍तान और किर्गिस्तान की रहने वाली हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये लड़कियां स्‍टूडेंट वीजा पर भारत आती हैं और यहां देह व्‍यापार में शामिल हो जाती हैं।  पुलिस को इन कॉलगर्ल्‍स के पास से लैपटॉप बरामद हुआ है, जिसमें वे वीआईपी ग्राहकों को डाटा रखती हैं। 
 
इसी तरह दिल्ली में एक और हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एक आदमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो विदेश से लड़कियां मंगवाता था। बताया जाता है कि इसमें कुछ नेताओं के नाम सामने आए हैं साथ में 2 पत्र भी मिले हैं। 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गिरोह में एक कर्नल भी इनका साथ दे रहा था। पुलिस ने सभी युवतियों को पकड़ लिया है।  पुलिस रैकेट के सरगना का मोबाइल खंगाल रही है। हो सकता है कि इसके बाद कोई बड़ा खुलासा हो जाए।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में स्कूल खुले, बच्चे नदारद