Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माओवादियों का ट्रेन पर कब्जा, रेलकर्मियों से छीने वॉकी टॉकी

हमें फॉलो करें माओवादियों का ट्रेन पर कब्जा, रेलकर्मियों से छीने वॉकी टॉकी
जमशेदपुर , शुक्रवार, 20 मई 2016 (11:10 IST)
जमशेदपुर। संदिग्ध माओवादियों ने गुरुवार रात झारखंड के घाटशिला उपमंडल में कई रेलकर्मियों से वॉकी-टॉकी छीन लिए।
 
घाटशिला उपमंडल के पुलिस अधिकारी संजीव बेसरा ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, नकाबपोश माओवादियों ने चालक, सहायक चालक, कोच गार्ड और कोकपाड़ा के सहायक स्टेशन मास्टर के दफ्तर से कुल 4 वॉकी-टॉकी सेट लूट लिए।
 
जानकारी मिलने पर तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए बेसरा ने कहा कि माओवादियों ने सहायक स्टेशन मास्टर के दफ्तर से वॉकी टॉकी लूटने से पहले उनके साथ मारपीट भी की। बेसरा ने इन दावों को खारिज कर दिया कि चालक एमआर निक्कार का अपहरण कर लिया गया था और उन्हें कुछ देर बाद छोड़ा गया।
 
कोकपाड़ा चाकूलिया-दलभूमगढ़ स्टेशनों के बीच स्थित है और नक्सल प्रभावित घाटशिला उपमंडल में दक्षिण-पूर्वी रेलवे के खड़गपुर मंडल के तहत आता है। उन्होंने कहा कि स्टेशन से रवाना होने से पूर्व ट्रेन लगभग 2 घंटे तक खड़ी रही। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में गिरा समलैंगिक संशोधन प्रस्ताव