Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोयंबटूर की जेल को अलकायदा की धमकी

हमें फॉलो करें कोयंबटूर की जेल को अलकायदा की धमकी
कोयंबटूर , सोमवार, 12 अक्टूबर 2015 (00:11 IST)
कोयंबटूर। यहां की केंद्रीय जेल को एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है जो कथित तौर पर अलकायदा ने ‘द बेस मूवमेंट’ नाम के संगठन के जरिए भेजा है।
 
terrorist
पुलिस ने कहा कि पत्र जेल अधीक्षक को लिखा गया है जिसके शब्द हैं, 'निरंतर अतिक्रमण, व्यथित कैदी। सरकार की आंखें बंद, न्याय नहीं मिला। तमिलनाडु इसकी गूंज सुनेगा। हमारा मिशन शुरू। अपने दिन गिनो।' 
 
उन्होंने कहा कि पत्र में भारत का नक्शा है जिसमें जम्मू-कश्मीर को छोड़ भारत के सभी राज्य हैं और नीचे की ओर ओसामा बिन लादेन का फोटो है जिसके साथ अंग्रेजी और अरबी भाषा में अलकायदा लिखा है।
 
पत्र के शीर्ष पर संगठन का नाम ‘द बेस मूवमेंट’ लिखा है। पत्र कुछ दिन पहले शहर के उक्कडम से पोस्ट किया गया है और उसके लिफाफे पर फर्जी पता है।
 
पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बेस मूवमेंट नया संगठन हो सकता है जिसके बारे में कभी नहीं सुना गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi