Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्‍नी से किया अप्राकृतिक यौन अपराध, FIR दर्ज

हमें फॉलो करें पत्‍नी से किया अप्राकृतिक यौन अपराध, FIR दर्ज
एटा , गुरुवार, 3 सितम्बर 2015 (17:17 IST)
एटा। एक नवविवाहित महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन अपराध करने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है और इसके साथ यह आरोप भी लगाया है कि कोतवाली शहर में सात लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति की पहचान योगेन्द्र के रूप में की गई है जो कि इटावा जिले के आरैया का निवासी है। महिला ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर योगेन्द्र यहां उसके घर आया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।
 
उन्होंने बताया कि उसके साथ सात लोगों ने सामूहिक बलात्कार भी किया जिनके खिलाफ कल एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि इसी तरह की एक घटना में, कल एक महिला ने अपने पति देव सिंह के खिलाफ 28 अगस्त को अप्राकृतिक यौन अपराध करने का एक मामला दर्ज कराया। जब महिला ने इस अपराध का विरोध किया था तो उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi