Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपीएससी में पहले चार स्थानों पर लड़कियां

हमें फॉलो करें यूपीएससी में पहले चार स्थानों पर लड़कियां
नई दिल्ली , शनिवार, 4 जुलाई 2015 (17:34 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा में शीर्ष चार स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है।
 
यूपीएससी की ओर से शनिवार को यहां जारी परीक्षा परिणामों के अनुसार इरा सिंघल को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि रेणु राज को दूसरा स्थान मिला है। तीसरा और चौथा स्थान निधि गुप्ता एवं वंदना राव को हासिल हुआ है। पांचवें स्थान पर सुहर्ष भगत रहे हैं। 
 
आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), समूह ए और बी के लिए केंद्रीय सेवाओं के लिए गत वर्ष दिसंबर में हुई परीक्षा और इस वर्ष अप्रैल-मई में हुए साक्षात्कार में सफल हुए 1236 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
 
इन सफल उम्मीदवारों में 590 सामान्य वर्ग के, 354 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) के 194 और 98 अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हैं। प्रतीक्षा सूची में 127 सामान्य, 105 ओबीसी, 19 एससी और तीन एसटी के उम्मीदवार हैं। (वार्ता)
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi