Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फौजी वेदमित्र हत्याकांड का एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें फौजी वेदमित्र हत्याकांड का एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मेरठ (उप्र) , सोमवार, 17 अगस्त 2015 (11:21 IST)
मेरठ (उप्र)। एक युवती से छेड़खानी कर रहे बदमाशों के साथ मुकाबले के दौरान चोट लगने के कारण जान गंवाने वाले सैनिक वेदमित्र चौधरी के मामले में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर ओमप्रकाश ने सोमवार सुबह बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम छवीन्द्र है और वह गोलाबड़ का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी देर रात उसके घर से की गई।

ओमप्रकाश ने बताया कि इस घटना में नामित सभी चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस प्रकरण में नामित गोलाबड़ के आकाश सैनी, सतीश सैनी और संजू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ज्ञातव्य है कि मेरठ में 3 दिन पहले एक युवती को परेशान कर रहे बदमाशों से फौजी वेदमित्र चौधरी अकेले ही भिड़ गए थे। हाथापाई के दौरान चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में टीपी नगर थाना पुलिस ने गोलाबड़ निवासी आकाश सैनी, सतीश सैनी, संजू और छवीन्द्र के खिलाफ नामजद जबकि 5 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हत्या का और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों के नाम बता दिए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi