Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुलिसकर्मी ने गायिका के साथ की बदसलूकी

हमें फॉलो करें पुलिसकर्मी ने गायिका के साथ की बदसलूकी
मुंबई , शुक्रवार, 8 जनवरी 2016 (09:20 IST)
मुंबई। दिल्ली की गायिका वंदना वढेरा ने आरोप लगाया है कि एक पुलिस कांस्टेबल ने उनके साथ अभद्रता की और उनका अपमान किया। 
 
पुलिस उपायुक्त (जोन सात) एम. रामकुमार ने बताया कि वंदना द्वारा की गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार सुबह के समय हुई। मामले में जांच की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर मामले की जांच कर रहे हैं और वढेरा की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल एवं अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं जो उस समय ड्यूटी पर तैनात थे। उनके बयान जल्द ही दर्ज किए जाएंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi