Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वियतनाम में भी लोकप्रिय हो रहा है योग

हमें फॉलो करें वियतनाम में भी लोकप्रिय हो रहा है योग
हनोई , रविवार, 21 फ़रवरी 2016 (16:03 IST)
हनोई। वियतनाम में भी योग लोकप्रिय हो चुका है और इसका प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है, खासकर महिलाओं में इसको लेकर बहुत अधिक उत्साह है। पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद ये बदलाव देखने को मिला है।
 
पिछले वर्ष 21 जून को वियतनाम के 10 प्रांतों में योग दिवस मनाया गया था, जहां योग केंद्र एरोबिक स्वास्थ्य केंद्रों से मुकाबला करते दिख रहे हैं।
 
एक लोकप्रिय योग केंद्र चलाने वाले दुंग टीएन एंगुएन ने कहा क‍ि पिछले वर्ष विभिन्न प्रांतों में लगभग 2,000 लोगों ने हिस्सा लिया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विचार सार्थक रहा। दुंग ने कहा क‍ि हम लोग आशा करते हैं कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की दिशा में योग का योगदान होगा।
 
वियतनाम में 1960 के दशक में योग की शुरुआत हुई थी लेकिन यह लोकप्रिय नहीं हो सका था। इसके बाद एक बार फिर 1980 के दशक में यह इस देश में आया लेकिन पिछले वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद संख्या में वृद्धि हुई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi