Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्भवती महिला ने बैंक के अंदर दिया बच्चे को जन्म!

हमें फॉलो करें गर्भवती महिला ने बैंक के अंदर दिया बच्चे को जन्म!
, शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (07:26 IST)
- अवनीश कुमार
 
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक ऐसा वाकया हुआ कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया अफरा-तफरी का माहौल बनना भी लाजमी था क्योंकि जहां रुपए निकालने को लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ एक बैंक के बाहर लगी थी उसे भीड़ में एक गर्भवती महिला लगी हुई थी। 
 
सुबह से लगी हुई गर्भवती महिला जब बैंक परिसर में पहुंची तो परिसर के अंदर ही करीब 4 से 5:00 बजे के आसपास गर्भवती महिला का प्रसव हो गया। और देखते ही देखते बैंक के अंदर अफरा तफरी का माहौल बन गया जब इसकी सूचना बैंक मैनेजर को मिली तो उसने पुलिस को सूचित करते जच्चा बच्चा को सीएचसी झींझक में भर्ती कराया है।
 
बैंक कर्मचारियों के अनुसार कानपुर देहात के सरदारपुर के शाहपुर डेरा निवासी गर्भवती सर्वेशा देवी को हाल ही में लोहिया आवास मिला है। उसके पति जसमेर नाथ की तीन माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। आवास की प्रथम किश्त की धनराशि पंजाब नेशनल बैंक में आने की जानकारी पर वह आज अपनी सास शशि देवी के साथ रुपए निकालने आई थी। 
 
काफी भीड़ के चलते सुबह 11 बजे से लाइन में लगी महिला का नंबर करीब 4 से 5 बजे आया तब तक कैश कांउटर के पास ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जब तक लोग उसे अस्पताल लेकर जाते बैंक के अंदर ही प्रसव हो गया। इससे बैंक में अफरा तफरी मच गई। मैनेजर एस.के चौधरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जच्चा बच्चा को सीएचसी पहुंचाया।
 
क्या बोली जनता : महिला के ठीक पीछे लगे रामबाबू व अनुराग कश्यप ने बताया कि महिला काफी देर से पेट में दर्द होने की बात अपनी सास से कह रही थी कई बार बैंक वालों से कहने के बाद भी उसे नंबर से आने के लिए कहा गया। जैसे ही महिला बैंक के अंदर पहुंची उसका दर्द बढ़ गया और उसने वहीं पर एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसे देख पहले तो हम सब घबरा गए लेकिन जैसे ही ब्रांच मैनेजर को इसकी जानकारी हुई उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए तुरंत ही महिला को अस्पताल भिजवाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक इंक़लाबी ज़िन्दगी का जश्न : फिदेल कास्त्रो