Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यादव सिंह को मिला 100 करोड़ का कमीशन!

हमें फॉलो करें यादव सिंह को मिला 100 करोड़ का कमीशन!
नई दिल्ली , रविवार, 7 फ़रवरी 2016 (16:18 IST)
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई जांच का सामना कर रहे नोएडा के विवादास्पद मुख्य अभियंता यादव सिंह को 2008-14 के बीच उसके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए बेनामी कमीशन के रूप में मिले थे।
 
सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। मामले में गिरफ्तार किया गया वह दूसरा व्यक्ति है। इससे पहले प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र को गिरफ्तार किया गया था, जो सिंह को रिपोर्ट किया करता था।
 
सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच दर्शाती है कि एक स्थूल अनुमान के अनुसार 2,500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान मंजूरी दी थी जिनमें उसने करीब 5 प्रतिशत कमीशन लिया।
 
सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा है कि नवंबर 2014 के अंत में सिंह ने 8 दिन के भीतर 959 करोड़ रुपए की कीमत के 1,280 अनुबंध मुचलकों पर कथित रूप से हस्ताक्षर किए थे। सूत्रों ने कहा कि ये सिंह के साथ काम कर रहे कुछ अधिकारियों सहित नोएडा स्टाफ के बयानों पर आधारित अस्थायी आंकड़े हैं। सूत्रों ने कहा कि कथित रिश्वत का वास्तविक आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।
 
उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने जांच एजेंसियों (आयकर और सीबीआई) को बताया कि सिंह ने कमीशन कथित तौर पर व्यक्तिगत रूप से लिया था, जो अन्य रिश्वत राशि से ऊपर था। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई हिरासत में सिंह का सामना इस तरह के ब्योरे से कराया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi