Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

योगी का शपथ ग्रहण बड़ी राजनीतिक घटना : वेंकैया

हमें फॉलो करें योगी का शपथ ग्रहण बड़ी राजनीतिक घटना : वेंकैया
लखनऊ , रविवार, 19 मार्च 2017 (13:35 IST)
लखनऊ। केंद्रीय नगर विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण को बड़ी राजनीतिक घटना बताया है।
 
शपथ ग्रहण के चंद मिनट पहले नायडू ने रविवार को यहां कहा कि बड़ा बदलाव आने वाला है। यह बदलाव विकास के लिए होगा लेकिन योगी का शपथ ग्रहण बड़ी राजनीतिक घटना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे सकारात्मक रूप से लिया है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पार्टी पूरी ताकत लगाएगी।
 
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के समय नायडू केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। उधर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भाजपा की उत्तरप्रदेश में जीत को 'ग्रेट विक्टरी' बताया और कहा कि यह जीत देश के लिए है, जबकि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इसे उत्तरप्रदेश में नए युग की शुरुआत बताई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोरखपुर को मिला 29 साल बाद दूसरा मुख्यमंत्री