Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

15 सच जो सिर्फ बड़ी बहन होने पर समझ आते हैं

हमें फॉलो करें 15 सच जो सिर्फ बड़ी बहन होने पर समझ आते हैं
कभी कभी बड़ी बहन होना, एक राजकुमारी होने से भी बेहतर है। जब बड़ी बहन के साथ बचपन में हुए छोटे छोटे झगड़े याद आते हैं, तब एक बड़ी सी स्माइल आपके चेहरे पर आ जाती है। ये यादें समय से साथ धुंधली जरूर हो चली थीं, परंतु प्यार तो सिर्फ बढ़ा ही है। आइए याद करते हैं कुछ ऐसे ही अनुभव जो सिर्फ बड़ी बहन वाले भाई बहन को ही हुए हैं। 
 
1. अगर आपकी बड़ी बहन है तो उसके सारे प्रयोग आपके पर होंगे। मेकअप, ड्रेसेस या हेयरस्टाइल, आपके रूप में फ्री का मॉडल बड़ी बहन के पास हरदम होता है। 

2. हर चीज और कुछ भी लड़ाई होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आखिर दीदी को गुस्सा जो आ गया है। 
 
webdunia
3. रिमोट को लेकर झगड़ा होने पर बाल खींचना, मुक्के और चिल्लाना चरम पर होता है। किसी की तो रूलाई फूटेगी ही।

4. आप दीदी की क्लास में स्टूडेंट होते हैं। वह अभी टीचर की भूमिका में है।
5.
 करियर की चिंता करने की आपको जरूरत नहीं। वह हमेशा आपको गाइड करेंगी। 
 
webdunia
6. उसके सभी प्रयोग में आप असिस्टेंट बनेंगे। चाहे वह कुकिंग हो, कोई शरारत या अन्य कोई गतिविधि। 
7. आप मिडिल स्कूल में पहुंचते ही प्रसिद्ध हो गए। वजह है आपकी बहन वहां पहले से मौजूद है।

8. अगर आप दोनों ने मिलकर कोई शरारत की है तो निश्चिततौर पर आपकी बहन की ही पिटाई होगी। वह बड़ी है ना। 
 
webdunia
9. आप उत्साह से भर जाते हैं जब कोई अजनबी पूछता है, 'तुम दोनों में से बड़ा कौन है?' 
10. आपको यकीन दिलाया जाता है कि आपको गोद लिया गया है। इस चक्कर में आप कई बार दुखी हो चुके हैं।

11. माता-पिता से किसी बात की इजाजत चाहिए मुश्किल नहीं। बहन ही पूछेगी। 
12. माता-पिता की गैरमौजूदगी में, आप बड़ी बहन के ही पास रहना सबसे अधिक पसंद करेंगे।
 
webdunia
13. बड़ी बहन को तंग करने में बहुत मजा आता है। अगर उसे किसी बात पर चिढ़ा दिया तो जंग जीतने का अहसास होता है।

14. कुछ समय ऐसे भी होते हैं जब आपको कमरे या बाथरूम में बंद कर दिया जाता है। 
 
webdunia

 
15. आपकी बहन हमेशा आपकी पहली और आखिरी और सबसे अच्छी दोस्त रहेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चाणक्य को मिली बूूढ़ी महिला से सीख, पढ़ें रोचक कथा...