Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(वरुथिनी एकादशी)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण एकादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त- वरुथिनी एकादशी, नर्मदा पंचकोशी यात्रा, प्रभु वल्लभाचार्य ज.
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

ईद के लिए बाजार में मौजूद हैं तरह-तरह की स्वादिष्ट सेवइयां

हमें फॉलो करें ईद के लिए बाजार में मौजूद हैं तरह-तरह की स्वादिष्ट सेवइयां
नई दिल्ली। रमजान में रोजा रखने वाले मुसलमानों तथा दूसरे लोगों को ईद का इंतजार बड़ी बेसब्री से होता है और इस इंतजार में सेवईं की ख्वाहिश भी जुड़ी होती है। ईद को देखते हुए इस बार दिल्ली के बाजारों में कई तरह की स्वादिष्ट सेवइयां बिक रही हैं।

इन दिनों बाजार अलग-अलग तरह की सेवइयों से पटे पड़े हैं। ईद के नजदीक आते ही लोग सेवइयों की खरीदारी में जुट गए हैं और लोगों के सामने ढेरों विकल्प मौजूद हैं। इस दौरान लोग रोजाना इफ्तार और ेहरी के लिए भी सेवइयों की खरीदारी कर रहे हैं।

दिल्ली में दुकानदार बनारसी सेवईं पर जोर दे रहे हैं, तो गुड़गांव में दुकानदार पटना की सेवइयों से लोगों को लुभा रहे हैं।

पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं सेवइयां खरीदती देखी जा सकती हैं।

अल करम बेकर्स के उमेज जावेद खान कहते हैं कि उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले लोग बनारसी किवामी सेवईं को पसंद करते हैं। यह बाल से भी पतली होती, क्योंकि इसे मशीनों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है।

खान का कहना है कि बनारस में इस सेवईं का दाम कम होता है, लेकिन दिल्ली में आने पर इसी कीमत 150 से 200 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाती है।

उधर गुड़गांव के सदर बाजार में बनारसी सेवइयों को पसंद करने वालों की संख्या कम है। दुकानदार जैद हुसैन ने कहा कि यहां लोग पटना की रूमाली सेवईं, फेनी और सामान्य सेवईं पसंद कर रहे हैं। बनारसी सेवईं की मांग कम है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi