Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(वरुथिनी एकादशी)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण एकादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त- वरुथिनी एकादशी, नर्मदा पंचकोशी यात्रा, प्रभु वल्लभाचार्य ज.
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

दीक्षा के बाद ही देवलोकगमन

हमें फॉलो करें दीक्षा के बाद ही देवलोकगमन
WD
दिगंबर जैन संत उपाध्याय निर्णय सागर के ससंघ में शामिल ब्रह्मचारी महेन्द्र कुमार ने अलवर में गत दिवस रात्रि एक बजकर एक मिनट पर क्षुल्लक दीक्षा ली। उन्हें उपाध्याय निर्णय सागरजी ने क्षुल्लक दीक्षा के संस्कार दिए। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे उन्हें मुनि दीक्षा दिलवाई गई। इसके आधे घंटे उपरांत ही महेन्द्र कुमारजी का देवलोकगमन हो गया।

जैन धर्म के इतिहास में संभवतः पहली बार ही ऐसा हुआ है जब एक दिन में दो दीक्षा के बाद उसी दिन मुनिश्री ने देह त्याग दी। उपाध्याय निर्णय सागरजी ससंघ दो दिन पहले ही अलवर आए थे।

मुनि बने ब्रह्मचारी महेन्द्र कुमार ने उपाध्याय सागरजी की अनुमति से समाधि (अन्न-जल त्याग) ले रखी थी। दो दिन तक वे एकांत में ही ईश्वर की आराधना में लीन थे। वे किसी भी श्रद्धालु को दर्शन नहीं दे रहे थे और मौन थे। इस सूचना से समस्त जैन समाज में शोक छा गया है।

क्षुल्लक दीक्षा लेने पर उन्हें परमानंद सागर नाम दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi