Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण त्रयोदशी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-गुरु अस्त (पश्चिम), शिव चतुर्दशी
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

रक्षाबंधन पर बरेली में सजा पतंग का बाजार....

बरेली के बाजार में छाई मोदी की पतंग...

हमें फॉलो करें रक्षाबंधन पर बरेली में सजा पतंग का बाजार....
बरेली। रक्षाबंधन पर राखियों के बाजार के साथ-साथ पतंग का बाजार भी गुलजार हो रहा है। अपने सूरमे और झुमके के लिए मशहूर शहर बरेली में रक्षाबंधन पर पतंग उडाने की परम्परा है। इसको लेकर शहर का बाजार पूरी तरह से तैयार है।

राखी के मौके पर बच्चे-बूढे़ सभी पतंग के पेंच लडा़ते देखते जा सकते हैं और पतंग बाजार में भी युवाओं के साथ बच्चों की पसंद का भी पूरा ख्याल रखा गया है। मोदी पतंग युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है।

webdunia
FILE


बाजार में बच्चों के फेवरेट कार्टून स्टार से सजी पतंगे भी बाजार में उपलब्ध हैं। यह पतंगे बच्चों के बीच सर्वाधिक पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा राखी के लिए सजे बरेली के पंतग बाजार में चायनीज पतंगें भी उपलब्ध हैं।

रक्षाबंधन के पर्व पर बाजार में डिजाइनर चरखियों की भी बहार है। शहर के कारखानों में चरखियां बनाने का काम जोर-शोर पर चल रहा है। प्लास्टिक की चरखियों के साथ जरीदार तथा स्टीकर लगी चरखी युवाओं की पसंद बनी हुई है।

webdunia
FILE


बाजार में 40 रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक की चरखियां मौजूद हैं। बरेली के मांझा पतंग मार्केट में इस बार 18 रीलों की विशेष चरखी भी उपलब्ध है। बरेली के पतंग बाजार में बच्चों की पसंद का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इस बार बाजार में बच्चों के फेवरेट कार्टून कैरेक्टर से सजी पतंगें भी बडे़ पैमाने पर मौजूद हैं जिन्हें बच्चे सर्वाधिक पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा राखी के मौके पर इस साल आसमान पर उड़ती पतंगे लोगों को अच्छे दिन आने का संदेश देती हुई भी नजर आएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंच लाइन अच्छे दिन आ गए के साथ मोदी का फोटो लगी रंगबिरंगी पतंगे भी बाजार में हाथों-हाथ बिक रही हैं। बरेली का पतंग बाजार इस बार राखी पर मोदीमय पतंगों से अटा पडा़ है। (वार्ता)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi