Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिलाएं हनुमानजी की पूजा में ये 10 कार्य नहीं कर सकतीं...

हमें फॉलो करें महिलाएं हनुमानजी की पूजा में ये 10 कार्य नहीं कर सकतीं...
* हनुमान जी के पूजन से पहले महिलाएं जान लें ये 10 जरूरी बातें... 
 
हनुमानजी की पूजा में कई कार्य ऐसे हैं, जो महिलाओं को करने की मनाही है। हमारे शास्त्रों  में हनुमानजी की पूजा से संबंधित महिलाओं के लिए कुछ नियम वर्णित हैं जिनमें बताया  गया है कि हनुमानजी के पूजन के समय कौन-कौन से कार्य उन्हें नहीं करना चाहिए। इसका  पालन करते हुए महिलाएं हनुमानजी की सेवा कर उनकी कृपा पा सकती हैं।

आइए पढ़ें 10  जरूरी बातें... 
 
* लंबे अनुष्ठान नहीं कर सकतीं। इसके पीछे उनका राजस्वला होना और घरेलू उत्तरदायित्व  निभाना मुख्य कारण है। 
 
* रजस्वला होने पर हनुमानजी से संबंधित कोई भी कार्य न करें।
 
* बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए।
 
* हनुमानजी को आसन नहीं देना चाहिए।
 
* अर्घ्य समर्पित नहीं करना चाहिए।
 
* पाद्यं अर्थात चरण-पादुकाएं अर्पित नहीं करनी चाहिए।
 
* आचमन नहीं करना चाहिए। 
 
* पंचामृत स्नान नहीं करा सकती।
 
* वस्त्र युग्मं अर्थात कपड़ों का जोड़ा समर्पित नहीं कर सकतीं। 
 
* यज्ञोपवीतं अर्थात जनेऊ अर्पित नहीं कर सकतीं। 
 
इन बातों को ध्यान में रखते हुए हनुमानजी का पूजन करना चाहिए। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बारहवां रोज़ा : ख़ुशबुओं का ख़जाना...