Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'रियो' में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6-1 से पीटा

हमें फॉलो करें 'रियो' में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6-1 से पीटा
, बुधवार, 10 अगस्त 2016 (23:15 IST)
रियो डि जेनेरियो। ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी खेल का प्रदर्शन करते हुए 36 साल बाद रियो ओलंपिक में खेलने उतरी भारतीय महिला हॉकी टीम को एकतरफा अंदाज में पूल-बी के मुकाबले में 6-1 से पीट दिया।
         
भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है। भारत को पिछले मैच में ब्रिटेन ने 3-0 से हराया था। भारत ने अपना पहला मुकाबला जापान से 2-2 से ड्रा खेला था लेकिन उसके बाद उसे लगातार दो पराजय का सामना करना पड़ा। 
 
भारत के खाते में तीन मैचों से मात्र एक अंक है और उसके क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को शीर्ष चार टीमों में स्थान बनाने की जरूरत है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओलंपिक पार्क के आसपास सुरक्षा बढ़ी