Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीवी सिंधु को 75 लाख रुपए देगा भारत पेट्रोलियम

हमें फॉलो करें पीवी सिंधु को 75 लाख रुपए देगा भारत पेट्रोलियम
, शनिवार, 20 अगस्त 2016 (17:51 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड ने रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 75 लाख रुपए और पदोन्नति देने की घोषणा की है। 
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस. वर्दराजन ने सिंधु को बधाई देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सलाह पर उन्हें नकद पुरस्कार और पदोन्नति देने की घोषणा की। 
 
हैदराबाद की रहने वाली सिंधु जुलाई 2013 में भारत पेट्रोलियम से जुड़ी थीं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यों ओलंपिक खिलाड़ी जीत के बाद दांत से काटते हैं अपने मेडल?