Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम को बाढ़ से हर साल 200 करोड़ का नुकसान

हमें फॉलो करें असम को बाढ़ से हर साल 200 करोड़ का नुकसान
गुवाहाटी , बुधवार, 20 अगस्त 2014 (11:21 IST)
FILE
गुवाहाटी। हर साल तबाही मचाने वाली बाढ़ की वजह से असम को औसतन 200 करोड़ रुपए का नुकसान प्रतिवर्ष उठाना पड़ रहा है। सरकार ने राज्य के 40 प्रतिशत क्षेत्र को बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील घोषित किया है।

विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में 2013-14 के लिए असम का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। इस आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, असम में बाढ़ के कारण होने वाला वार्षिक नुकसान लगभग 200 करोड़ रुपए है और वर्ष 1998 में हुआ नुकसान लगभग 500 करोड़ रुपए था।

इस दस्तावेज में कहा गया कि वर्ष 2004 के दौरान यह नुकसान लगभग 771 करोड़ रुपए था। इस सर्वेक्षण में राज्य में बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाके राज्य की कुल जमीन का एक चौथाई है।

इसमें कहा गया, 'राष्ट्रीय बाढ़ आयोग के आकलन के अनुसार, राज्य में बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र 31,500 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्र असम में जमीन का लगभग 39.58 प्रतिशत है। यह पूरे देश में बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील कुल क्षेत्र का लगभग 9.4 प्रतिशत है।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi