Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तकनीकी चौकसी

हमें फॉलो करें तकनीकी चौकसी
- राजीव गुप्ता
सेंसेक्स 7400 तक गिर सकता है
9424 पर स्थित सेंसेक्स में नीचे के स्तर पर खरीददारी का पुनः झुकाव देखा गया। मासिक बार चार्ट में 10500, 11000 और 13300 के बेहद प्रमुख प्रतिरोध हैं। 8600 के नीचे इसमें पुनः गिरावट की स्थिति बन सकती है और यह 8200 और 7400 तक आ सकता है।

बढ़त का अस्थायी दौर
कुछ खबरों के कारण प्रतिक्रियात्मक सुधार के चलते नीचे में अच्छी खरीद देखी गई, परंतु इसमें स्थायित्व संदिग्ध है और कोई भी नकारात्मक खबर बाजार को पुनः नीचे की ओर धकेल देगी।

गैम्मन (आई) : 65 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 46 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 845 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 62 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें तेज बिकवाली देखने में आ सकती है और यह 60, 50 और 53 तक जा सकता है।

जिंदल स्टील : 1037 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं, परंतु गिरावट के चलते इसने 517 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 3356 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 875 और 778 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 1060 के ऊपर जाने पर यह 1088, 1118 और 1170 तक जा सकता है।

बॉम्बे डाइंग : 150 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 132 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1065 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 143 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें तेज बिकवाली देखने में आ सकती है और यह 139 और 132 तक जा सकता है।

अलस्टोम प्रोजेक्ट : 227 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ और गिरावट के चलते इसने 191 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1109 का उच्चतम स्तर बनाया था। नीचे में 215 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें तेज बिकवाली देखने में आ सकती है और यह 207 और 194 तक जा सकता है।

एशियन पेंट्स : 785 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 700 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1314 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 945 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi