Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तकनीकी चौकसी

हमें फॉलो करें तकनीकी चौकसी
- राजीव गुप्ता
सेंसेक्स : 10400 तक बढ़त संभव
10048 पर स्थित सेंसेक्स में इस समय सुधार को विस्तार मिला हुआ है और नीचे में 9400 और 9000 के समर्थन बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनके नीचे इसमें दबाव पुनः बढ़ सकता है। ऊपर में बढ़त जारी रहने पर यह 10185, 10265 और 10400 तक जा सकता है।

मंदी की रैली को विस्तार
बाजार में तेजी के तथ्य अभी भी विदेशी बाजारों से प्रभावित हैं, परंतु भारत में तेजी के समर्थन में कोई खास सकारात्मक तथ्य नहीं है। इसलिए इस तेजी का स्थायित्व व इसकी विश्वसनीयता अभी भी अनिश्चित है।

सेसा गोवा : 108 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 60 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 93 और 84 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 110 के ऊपर जाने पर यह 112, 115 और 119 तक जा सकता है।

सिप्ला : 219 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 146 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 207 व 197 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 221 के ऊपर जाने पर यह 223, 225 व 229 तक जा सकता है।

सेंचुरी टेक्सटाइल : 216 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 113 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 198 और 185 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। अंश को मध्यम अवधि के लिए रखे रहें।

चंबल फर्टिलाइजर : 40 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 29 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 38 और 37 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 41 के ऊपर जाने पर यह 42, 43 और 45 तक जा सकता है।

डीएलएफ : 182 पर स्थित अंश सुधार के दौर में बना हुआ है और इसने गिरावट के चलते 124 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1225 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे में 171 और 163 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 163 के नीचे यह 151 और 133 तक जा सकता है।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi